फतेहपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष पर पार्टी फंड में गबन का आरोप: जाँच शुरू

यूपी के फतेहपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के खिलाफ पार्टी ने नोटिस जारी किया है। उन पर 50 लाख रुपये लेन-देन का आरोप है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि मुखलाल पाल के विरुद्ध आचरण कार्य करने की शिकायत मिली थी जो पार्टी के विचारों के विपरित है। मुखलाल पाल द्वारा किया गया काम अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसे संज्ञान में लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मुखलाल पाल को 7 दिन के भीतर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा। अगर तय समय में स्पष्टीकरण या संतोजनक उत्तर न मिला तो पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाही करेगी।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी शामिल हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार गुप्ता ने मुखलाल पाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पार्टी में पद दिलाने के नाम पर पार्टी फंड में 50 लाख जमा कराने की मांग की थी। उन्हें 50 लाख कैश दिया गया था। लेकिन उन्होंने जमा नहीं किया और पैसा अपने पास ही रख लिया।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *