Breaking News

ईरान-इजराइल जंग: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश; 16 घंटे बाद दुबई में फिर धमाके, हिजबुल्लाह ने इजराइल पर हवाई हमले किए; लेबनान के 50 गांव खाली

इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। इस बीच कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जैट क्रेश हो गया है। वहीं, दुबई में दोबारा धमाकों की खबरें सामने आईं। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि आने वाले दिनों में तेहरान पर हमले और तेज होंगे।

कुवैत में अमेरिकी फाइटर पायलट ने जेट से कूद कर अपनी जान बचाई।

वहीं, ईरान ने जवाब में इजराइल समेत 9 देशों में अमेरिकी बेस पर हमले किए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। वहीं, इस जंग में लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है। उसने इजराइल में कई जगहों पर बमबारी की है। दूसरी तरफ इजराइल ने बॉर्डर से लगे लेबनान के 50 गांव खाली करा लिए हैं।

ईरान में 200 की मौत, 740 घायल

इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया है। इनमें अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं।

About NW-Editor

Check Also

बठिंडा गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल UAE में फंसीं, सैकड़ों परिवार परेशान; NRI मंत्री ने एस. जयशंकर से लगाई गुहार

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल के बीच युद्ध अब अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है,अमेरिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *