Breaking News

“जेद्दा–कोझिकोड़ एयर इंडिया फ्लाइट की कोचीन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग”

जेद्दा से कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को गुरुवार सुबह कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह इमरजेंसी लैंडिंग गियर और टायर में तकनीकी खराबी के कारण हुई। 160 यात्रियों वाली इस फ्लाइट के दाहिने मुख्य लैंडिंग गियर और टायर में दिक्कत आ गई थी, जिसके बाद एयर ट्रैफिक अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से विमान को कोच्चि डायवर्ट कर दिया। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने पुष्टि की कि फ्लाइट IX 398 ने सुबह 9:07 बजे पूरी इमरजेंसी प्रक्रियाओं के तहत सुरक्षित लैंडिंग की। किसी के घायल होने की खबर नहीं है, और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने एक बयान में कहा कि जेद्दा से कोझिकोड के लिए रवाना हुई एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 398 को तकनीकी समस्या के कारण कोच्चि की ओर भेज दिया गया। बयान में कहा गया है कि विमान को सुबह 09:07 बजे पूर्ण आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रूप से उतारा गया।

सीआईएएल के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, सभी आपातकालीन सेवाओं को पहले से सक्रिय किया गया था और यात्रियों या चालक दल के सदस्यों में से किसी को भी चोट नहीं आई। लैंडिंग के बाद जांच में पुष्टि हुई कि दाईं ओर के दोनों टायर फट चुके थे। बयान के अनुसार इसके बाद, रनवे को साफ करके परिचालन के लिए खोल दिया गया।

 

About NW-Editor

Check Also

असम चुनाव: भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी, हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से सातवीं बार मैदान में

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *