Breaking News

जहानाबाद विधायक ने सरदार पटेल की स्मृतियों को किया साझा

फतेहपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष जन सेवक राजेश सिंह के नेतृत्व में लौह पुरुष, भारत रत्न, भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती वर्ष का समय चल रहा है। इस जयंती वर्ष में कार्यक्रम की श्रृंखला संचालित करना है जिसके सापेक्ष अखंड सद्भावना यात्रा नउवाबाग से प्रारंभ हुई जिसे प्रमोद सिंह मास्टर साहब एवं आचार्य कमलेश योगी एवं बलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कर्पूरी ठाकुर चौराहा डाक बंगला, सदर अस्पताल, ज्वालागंज वर्मा चौराहा, राधा नगर, जयराम नगर चौराहा, जूनियर चौराहा, अहिल्याबाई होल्कर चौराहा, छत्रपति साहू जी महाराज चौराहा, लाल बहादुर शास्त्री चौराहा, गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहा, अवंती बाई चौराहा, शादीपुर चौराहा से होते हुए पटेल नगर चौराहा पहु़ची। जहाँ विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने भाग लिया और सरदार पटेल के प्रतिमा में माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से संबंधित विभिन्न स्मृतियों को साझा किया एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जन सेवक राजेश सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल देश के इकलौते ऐसे महापुरुष है जिन्होंने अपनी दूरदर्शिताके आधार पर आजादी के संक्रमण काल में आधुनिक वैश्विक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए खंड-खंड भारत को अखंड भारत तथा धार्मिक राजनीतिक एवं सामाजिक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए समाधान की ओर जो कार्य किए हैं उन्हें प्रदेश व्यापी कार्यक्रमों के माध्यम से 31 अक्टूबर 2025 तक पटेल फाउंडेशन सतत कार्य करता रहेगा पटेल फाउंडेशन का विस्तार कार्यक्रम चल रहा है जिसमें 30 मई तक उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में संगठन का विस्तार कर दिया जाएगा। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष प्रयागराज आदेश प्रताप सिंह, कौशांबी जिलाध्यक्ष क्षत्रधारी सिंह, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष इंजीनियर आशीष कटिहार जिला पंचायत सदस्य एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन वर्मा को माल्यार्पण कर इस सरदार पटेल जी की स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर पीके सिंह, बाबा रामसनेही, आचार्य कमलेश योगी, गुरु प्रसाद एडवोकेट, कैप्टन राजेश द्विवेदी, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, प्रधान रितु पटेल, रेखा तिवारी, विनोद कुमार पटेल, राजू वर्मा, महेश सिंह, बलबीर सिंह, गोरेलाल प्रजापति, प्रधान विवेक पटेल, नितिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व0 छेदा लाल पाठक

– पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, मुतौर में स्मृति द्वार बनवाने की मांग – स्व0 छेदालाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *