Breaking News

सोना-चांदी सस्ते: एक क्लिक में जानें आज के ताज़ा रेट

Gold, silver rates today updates: सोना चांदी में जारी है तेजी

सोमवार को मार्केट ओपन होने के बाद से सोना चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। कॉमेक्स पर गोल्ड रेट बढ़कर $5,043.50 प्रति औन्स और सिल्वर रेट $81.660 प्रति औन्स हो गया। वहीं MCX पर अभी सोने का भाव 1,57,499 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,61,519 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

आज का गोल्ड, सिल्वर रेट: कॉमेक्स गोल्ड में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है।

Comex गोल्ड की व्यापक तेजी का ट्रेंड अभी भी बरकरार है, और हाल की गिरावट लाभ निकालने तथा स्वस्थ मूल्य समायोजन को दर्शाती है। कीमतें प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बनी हुई हैं, जो संकेत देता है कि करेक्शन अपने अंतिम चरण में है और यह फिर से तेजी की दिशा में बढ़ सकती है। $4,500–$4,700 के समर्थन क्षेत्र में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, और अगर कीमतें इस स्तर के ऊपर स्थिर रहती हैं तो यह नए उछाल की राह खोल सकता है। $5,200–$5,300 के ऊपर ब्रेकआउट होने पर पूर्व रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच संभव है।

Gold, silver rates today LIVE updates: कीमती धातुओं में तेजी

पिछले सप्ताह की तेज़ उतार-चढ़ाव के बाद बाजारों में कुछ स्थिरता देखने को मिली, जिससे कीमती धातुओं के भाव में बढ़त आई। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार सोना लगभग $5,000 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी $80 के करीब ट्रेड कर रही थी। निवेशकों ने जोखिम कम होने के संकेतों के बीच इन धातुओं को सुरक्षा ऑप्शन के रूप में चुना।

Gold Price Bengaluru: बेंगलुरु में सोना और चांदी की ताजा कीमतें

बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना 1,43,650 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,56,700 प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है। वहीं चांदी की कीमत 2,95,900 प्रति किलो है।

Gold Price Hyderabad: हैदराबाद में सोना और चांदी की ताजा कीमतें

हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,43,690 और 24 कैरेट सोना 1,56,740 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी की कीमत 3,00,900 प्रति किलो दर्ज की गई है।

Today Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त जारी

कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी रही। निवेशक इस सप्ताह आने वाली महत्वपूर्ण अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे ब्याज दरों के रुख का संकेत मिलने की उम्मीद है।

Gold-Silver Live Update: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई कोलकाता में कितने हो गए सोने चांदी का भाव

आज भारत में 22K सोना का भाव 1,45,600 रुपये /10 ग्राम हो गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22K सोने का भाव 1,45,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,19,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।ऐसे ही दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये के पार और चेन्नई में 3,00,000 रुपये के करीब आ चुकी है।

Gold-Silver Rates Today: डॉलर में कमजोरी से चांदी-सोने पर असर

यूएस डॉलर फरवरी 4 के बाद सबसे निचले स्तर पर गिर गया, क्योंकि फेडरल रिजर्व अधिकारी ने ब्याज दरें कम करने की गुंजाइश बताई। डॉलर इंडेक्स 0.1% गिरा, जबकि शुक्रवार को 0.3% की गिरावट दर्ज हुई। सान फ्रांसिस्को फेड प्रमुख मैरी डेली ने कहा कि 1-2 और कट की जरूरत हो सकती है। कम दरें डॉलर की अपील घटा सकती हैं और धातुओं को सस्ते बना सकती

Sone Chandi Ka Bhav : रिकॉर्ड हाई के बाद सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

29 जनवरी 2026 को सोने चांदी की कीमतों ने हाई रिकॉर्ड बनाया था। सोने का भाव 1,80,000 रुपये प्रति दस ग्राम के करीब और चांदी का भाव 4,20,000 रुपये प्रतिकिलो ग्राम पर पहुंच गया था। अब सोने की कीमत 1,57,108 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 2,61,167 रुपये प्रतिकिलो ग्राम पर आ गई। यानि रिकॉर्ड हाई से अभी भी गोल्ड रेट 22,892 रुपये और सिल्वर रेट 158,833 रुपये नीचे है।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav : चीन की गोल्ड रिजर्व नीति पर क्या है असर?

चीन के केंद्रीय बैंक ने जनवरी में 15वें महीने भी सोना खरीदना जारी रखा। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) के डेटा के अनुसार, चीन की सोने की होल्डिंग जनवरी के अंत तक 74.19 मिलियन फाइन ट्रॉय औंस हो गई, जो पिछले महीने 74.15 मिलियन थी। सोने के भंडार का मूल्य $369.58 बिलियन पहुंच गया।

MCX पर 1,57,703 रुपये पर पहुंचा सोना

घरेलू कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर मार्किट ओपन होते ही सोना चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. सोने का भाव 1.45% की तेजी के बाद 1,57,703 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया. शुक्रवार को सोना 155,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,49,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था.

MCX पर मार्केट ओपन होते ही चांदी में 4% का उछाल

एमसीएक्स पर आज मार्किट ओपन होने के बाद चांदी की कीमतों में 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है. जिसके बाद कीमत 2,61,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार चढार रिकॉर्ड हुआ था, लेकिन आज अंतर राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर भी गोल्स सिल्वर रेट में तेजी रिकॉर्ड हुई.

सोना चांदी में हाई रिकॉर्ड बनाने के बाद से जारी है उतार-चढ़ाव

29 जनवरी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड छुआ था। सोने की कीमतें भारत में 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी की कीमत 4,20,000 रुपये पर पहुंच चुकी थी। लेकिन उसके बाद से ही कमोडिटी मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। आज एमसीएक्स पर मार्केट ओपन होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार के जैसे तेजी बनी रहती है या नहीं इस पर भी निवेशकों की नज़रें टिकी हुई हैं।

सोना चांदी में उतार चढ़ाव

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के संकेत और भू राजनीतिक अनिश्चितताओं में थोड़ी कमी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में नए सिरे से खरीदारी शुरू हुई है। जिसके कारण गोल्ड सिल्वर के रेट में आज उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह ही भारत में भी सोना चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमत में शुरुआत में गिरावट के बाद मामूली तेजी रिकॉर्ड हुई थी। हालांकि वीकली बेसिस पर पिछला सप्ताह सोने और चांदी दोनों के लिए गिरावट भरा रहा।

COMEX पर सोने चांदी का भाव

पिछले सप्ताह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि आज कॉमेक्स पर मार्केट ओपन होते ही तेजी शुरू हुई है। लेकिन पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को गोल्ड रेट $4,988.60 प्रति औंस पर पहुंच गया था। इसके अलावा सिल्वर रेट $77.525 प्रति औंस पर क्लोज हुआ था।

शुक्रवार की क्लोज़िंग के बाद अब आ रही खरीदारी

शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर सोने का भाव 155,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,49,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था। सोमवार को निवेशक एक बार फिर सोना चांदी खरीदने के लिए अपना रुझान दिखा रहे हैं.

सोने चांदी का भाव में तेज़ी लौटी

सोने चांदी का भाव में सप्ताह के पहले दिन यानि आज 09 फरवरी 2026 (सोमवार) को तेजी लौटती हुई दिखाई दे रही है। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर सोना और चांदी की कीमतों में आज तेजी दिख रही है। गोल्ड रेट $5,046.90 पर आ गया। इसके अलावा सिल्वर रेट आज $79.385 पर आ गया।

About NW-Editor

Check Also

“8वां वेतन आयोग अपडेट: वेबसाइट लाइव, 18 अहम सवालों पर सरकार ने मांगी जनता की राय”

नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग ने अपनी वेबसाइट 8cpc.gov.in लॉन्च कर दी है और अब लोगों से राय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *