– भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने वृद्धजनों को बांटे फल
– वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल वितरित करते समाजसेवी।
फतेहपुर। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर समाजसेवी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, कैप्टन राजेश द्विवेदी आचार्य कमलेश योगी, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि डा0 पीके सिंह पटेल मवइया स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां वृद्धजनों को फल व बिस्कुट का वितरण कर आशीर्वाद लिया। वृद्धजनों ने समाजसेवियों को अपने बीच पाकर खुशी का इजहार किया। भगवान श्रीराम के जय-जयकार हुई। सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया। श्री सिंह ने कहा कि मार्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम सभी के आदर्श हैं। वृद्धजनों के बीच आकर उन्हें बेहद सुकून मिला है। उन्होने सभी को रामनवमी पर्व की बधाई दी। इस मौके पर वृद्धाश्रम की संचालिका नीतू वर्मा के अलावा उनके सहयोगी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

News Wani