Breaking News

महर्षि प्राचार्य एकेड एलीट अवार्ड-2025 से हुए सम्मानित

फतेहपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल फतेहपुर विगत तीन दशकों से संस्कार परक गुणवत्तापूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा एवं अनुशासन के कारण अपनी विशिष्ट पहचान के साथ नित नये आयाम गढ़ रहा है। छात्रों को सफलता के लिए निरंतर प्रेरित करने शिक्षण में नवाचार एवं शिक्षा के द्वारा समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा देने के लिए ग्लोबल स्कूल लीडर्स कन्सोर्टियम (जीएसएलसी) द्वारा पूरे भारतवर्ष से चयनित प्रधानाचार्यों को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। जिसमें महर्षि के प्राचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने भी जिले का नाम रोशन किया। यह राष्ट्रीय पुरस्कार उन शिक्षाविदों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होनें शैक्षणिक परिदृश्य को नई दिशा दी एवं शिक्षा जगत में मानवीय मूल्यों का सम्बर्धन किया। इसी उपलब्धि के लिए महर्षि के प्राचार्य को एडुबीकॉन ऑफ द ईयर 2024-25 चुने जाने पर जी एस एल सी एकेडएलीट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थी एवं शिक्षक दोनों के लिए जीवन भर चलने वाली निरंतर प्रक्रिया है। विद्यार्थी के साथ-साथ शिक्षक को भी अपने ज्ञान में नई शिक्षण विधियों के समावेश की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में देशभर के प्रख्यात शिक्षाविद एवं राजनीति के गणमान्य लोग उपस्थित थे। चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ० मनप्रीत सिंह मान, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला महर्षि संस्थान के अध्यक्ष ब्रम्हचारी डॉ० गिरीश चन्द्र वर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी को पुरस्कार दिया। उनकी इस उपलब्धि के लिए महर्षि शिक्षा संस्थान एवं शुभचिंतको ने बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने लगाया खाद्य पंजीयन शिविर

फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ज्वालागंज पर खाद्य पंजीयन शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *