Breaking News

“असम में बड़ा रेल हादसा: राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, 5 डिब्बे पटरी से उतरे”

असम में शनिवार तड़के एक बेहद भयावह रेल हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. Sairang से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस असम के होजाई जिले में हाथियों के एक झुंड से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में कम से कम सात हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन भी पटरी से उतर गए.

किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं: यह दुर्घटना शनिवार सुबह 2.17 बजे Changjurai गांव के पास हुई. शुरुआत में अधिकारियों ने बताया था कि आठों हाथियों की मौत हो गई है, लेकिन बाद में यह स्पष्ट किया गया कि एक हाथी जिंदा है और उसका इलाज चल रहा है. इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

कैसे हुआ हादसा?: Nagaon के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुहास कदम ने बताया कि इलाके में भारी कोहरा (Dense Fog Alert) होने के कारण यह हादसा हुआ होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि मारे गए सातों हाथियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और घायल हाथी का इलाज स्थानीय पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है. हाथियों का अंतिम संस्कार दुर्घटनास्थल के पास ही किया जाएगा और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

Emergency Break लगाने पर भी हाथी ट्रेन से टकरा गए: नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी Kapinjal Kishore Sharma ने बताया कि यह हादसा Lumding डिवीजन के अंतर्गत Jamunamukh और Kampur सेक्शन में हुआ. यह इलाका गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर है. उन्होंने बताया कि यह स्थान हाथियों के लिए अधिसूचित कॉरिडोर नहीं है. रेलवे के अनुसार ट्रेन चालक ने हाथियों के झुंड को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन इसके बावजूद हाथी ट्रेन से टकरा गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए.

हेल्पलाइन नंबर जारी:हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और डिवीजनल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के जनरल मैनेजर और लुमडिंग के डिवीजनल रेलवे मैनेजर भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए. यात्रियों की मदद के लिए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 0361-2731621, 2731622 और 2731623 जारी किए गए. प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को अस्थायी रूप से अन्य डिब्बों की खाली बर्थ पर ठहराया गया. बिना पटरी से उतरे डिब्बों के ट्रेन सुबह 6.11 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुई.

About NW-Editor

Check Also

“J-K विधानसभा में खामेनेई की तस्वीर पर बवाल: BJP-कांग्रेस विधायकों के बीच धक्का-मुक्की”

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *