भारतीय पथ विक्रेता संघ द्वारा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 51वें जन्मदिन पर 151 पौधों का वितरण किया गया 

रोहित सेठ

 

 

 

 

वाराणसी।भारतीय पथ विक्रेता संघ द्वारा आज शिवपुर स्थित कांशीराम आवास में विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 51वें जन्मदिन पर 151 पौधों का वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश इंजीनियर अशोक यादव एवं मुख्य अतिथि मनीष पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी रहे। इस अवसर पर भारतीय पथ विक्रेता संघ के संस्थापक आशीष गुप्ता ने बताया कि वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम हमारे सभी शाखाओं में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय पार्षद बलिराम कनौजिया, चेतगंज वार्ड के पूर्व पार्षद शंकर साहू,संस्था के अध्यक्ष बांके लाल, रौशन अग्रहरि, लक्खू सोनकर, गुड्डू चौहान, संतोष गुप्ता, मंगल सिंह,देवेन शाह, रमेश राजभर, सुनील केशरी,शिव जी चौरसिया सहित काफी संख्या में पथ विक्रेता बंधु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.