मथुरा हादसा: कोहरे में कई वाहन टकराए, 13 की मौत; 24 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए, कुछ ने बसों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है वहीं दो दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  डीएम सीपी सिंह ने बताया कि हादसे में अब तक 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा, 5 लोगो की मौत 20 से अधिक घायल • Aanchalik Khabre

हादसे के तीन मृतकों की पहचान

तीन मृतकों की पहचान हुई है, जिसमें अखिलेंद्र प्रताप यादव पुत्र वंशीधर, निवासी मुद्दीनपुर, थाना सराय ममरेज, जिला प्रयागराज। रामपाल पुत्र पहोड़ीराम, निवासी आजमगढ़। सुल्तान निवासी गोंडा की पहचान हुई है। मृतक अखिलेंद्र वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्राइवेट रूप में सचिव के रूप में काम देखते थे। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि इस हादसे की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है।

WhatsApp Image 2025-12-16 at 6.01.45 AMघटना बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के निकट माइल स्टोन संख्या 125 पर हुई है। यहां घना कोहरा होने के कारण रात में दृश्यता शून्य थी। इससे आगे-पीछे चल रहे वाहनों के चालक एक-दूसरे को देख नहीं सके और वाहन आपस में टकरा गए।

Yamuna Express way Accident Mathura 1

टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों में आग लग गई। 7 बसें और दो कार भीषण आग की चपेट में आ गईं। आग लगते ही बसों में चीख-पुकार मच गई खिड़कियों से यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जबकि अंदर ही फंसे रह गए।बसों और कारें टक्कर लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों से आग पर काबू पाया गया।

WhatsApp Image 2025-12-16 at 7.33.34 AM

आग लगते ही बसों में चीख-पुकार मच गई। खिड़कियों से यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जबकि अंदर ही फंसे रह गए। बसें और कारें टक्कर लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों से आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद आगरा से नोएडा जाने वाली एक्सप्रेसवे की लेन पर आवागमन पूरी तरफ ठप हो गया। क्रेन से हटाकर वाहनों को किनारे किया गया।

WhatsApp Image 2025-12-16 at 7.11.16 AM (1)

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 13 यात्रियों की जलकर मृत्यु हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं, इन्हें 20 से अधिक एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। डीएम सीपी सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे में तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, घने कोहरे में एक साथ टकराए वाहन, कई बसों में लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया घटना का संज्ञान

युवाओं की प्रगति के रास्ते का हर बैरियर हटाएगी सरकार: मुख्यमंत्री

डीएम सीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हृदय विदारक घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को पांच लाख रुपये सहायता देने और घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

About Rizvi Rizvi

Check Also

02-02-2026 news wani ftpp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *