– भावी उद्यमी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।
फतेहपुर। करवा चौथ के अवसर पर निखार वूमेंस ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में गुरूवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान की भावी उद्यमी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रचनात्मकता एवं कला कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सांस्कृतिक मूल्यों के साथ आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन का शानदार संगम प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा। निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन के पश्चात परिणाम घोषित किए गए, जिनमें प्रथम स्थान पर सपना एवं स्नेहा संयुक्त रूप से रहीं जबकि द्वितीय स्थान सुहानी एवं नर्गिस ने प्राप्त किया। संस्थान की निदेशक डॉ. माधुरी साहू ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के अवसरों के प्रति प्रेरित करती हैं। उन्होंने बताया कि निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट सदैव महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

News Wani