Breaking News

सदस्यता अभियान जोरों पर, एक दिन में 64 नए व्यापारी जुड़े

– व्यापारियों को सदस्य बनाते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के निर्देशन में जनपद भर में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को कस्बा बकेवर में द्वितीय चरण का सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें मात्र एक दिन में 64 व्यापारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व बकेवर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेश दीक्षित ने किया, जबकि जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा एवं जिला महामंत्री विनोद साहू की मौजूदगी में अभियान को सफल बनाया गया। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों, कस्बों, ग्रामों एवं उपग्रामों में संगठन की इकाइयाँ गठित की जा रही हैं तथा व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सशक्त मंच तैयार किया जा रहा है। बकेवर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित ने कहा कि बकेवर के आस-पास के सभी उपग्रामों में शीघ्र ही इकाइयाँ गठित की जाएंगी, ताकि हर छोटे-बड़े व्यापारी की आवाज संगठन तक पहुँचे। जिला महामंत्री अखिलेश साहू ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत पांच सौ व्यापारियों को सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला महामंत्री विनोद साहू, बकेवर अध्यक्ष सुरेश दीक्षित, महामंत्री अखिलेश साहू, सर्वेश पटेल, दिनेश तिवारी, राजेश अवस्थी, राज तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे तथा नवीन सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके व्यापारिक विकास के लिए उद्योग व्यापार मण्डल सदैव तत्पर रहेगा।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *