Breaking News

विधायक कृष्णा पासवान ने किया रोजगार मेले का शुभारम्भ

फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी.इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत सेमरी, मखौवा, में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। ब्लाक धाता के ग्राम पंचायत- सेमरी, मखौवा में विधायक खागा कृष्णा पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया और देश को विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बच्चो को अन्नप्रासन कराया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किये और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज, श्याम यादव, विधायक प्रतिनिधि श्रीपाल पासवान, गुलजारी लाल सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, मानसिंह, राकेश भानु सिंह, नितिन सिंह, सुशील कुमार द्विवेदी, तारकेश्वर दयाल, राजकुमार, अजय कुमार तिवारी, राजू सरोज, सोनू सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, अतुल सिंह, देवेश त्रिपाठी, सियाराम निषाद आदि मौजूद रहे। वही विजयीपुर ब्लाक में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। विधायक कृष्णा पासवान ने फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया। मेले मे 200 से ज्यादा युवाओ में 67 का चयन किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी के अलावा प्रसून तिवारी, श्रेय शुक्ला, आईटीआई प्रचार्य शैलेन्द्र्र सिेह आदि मौजूद रहे। वहीं खागा विधायक कृष्णा पासवान ने बताया कि वंदन योजना के तहत नगर पंचायत खागा के अंतर्गत अवस्थित बड़े भीड़ बाबा मंदिर में अवस्थापना सुविधाओं के कार्य (सुंदरीकरण) के लिये 84,30 लाख पास हुआ।

About NW-Editor

Check Also

भारत के परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी का अनुमान, 190 हथियारों के साथ 35 और वॉरहेड बनाने की क्षमता

नई दिल्ली। भारत की परमाणु क्षमता को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में बड़ा अनुमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *