Breaking News

मोदी का कांग्रेस पर तंज—‘राजकुमार की हार की सेंचुरी पक्की’, ममता का पलटवार—BJP पर पैसा लूटने और झूठ बोलने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि इस बार असम में बीजेपी-एनडीए की हैट्रिक लगनी तय है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के सो कॉल्ड राजकुमार की पराजय की सेंचुरी आने वाली है। पीएम धेमाजी के गोगामुख में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

वहीं, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीरभूम में जनसभा की। उन्होंने कहा- जब बंगाल आजादी की लड़ाई में हिस्सा ले रहा था, तब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। वे हमारा पैसा लूट रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं। वे राम नवमी पर बंदूकें लेकर निकलते हैं। इधर, असम के डिब्रूगढ़ पहुंची कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- असम में डबल गुलामी वाली सरकार है, एक भ्रष्ट सरकार है। हम देख सकत हैं कि कैसे सब कुछ धमकियों के जरिए किया जा रहा है। यहां माफिया राज और सिंडिकेट राज है।

मोदी ने चाय बागान में पत्ती तोड़ी, 2 तस्वीरें…

पीएम मोदी ने चाय बागान में पत्ती तोड़ी और महिला को रखने के लिए दी।                          पीएम मोदी ने चाय बागान में पत्ती तोड़ी और महिला को रखने के लिए दी।

बागान में काम करने वाली महिलाओं ने मोदी के साथ सेल्फी भी ली।
बागान में काम करने वाली महिलाओं ने मोदी के साथ सेल्फी भी ली।

चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स:

  • TMC ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पास लगातार दूसरे दिन अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। पार्टी का आरोप है कि फॉर्म 6 आवेदन जमा करने में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए।
  • पश्चिम बंगाल चुनाव के बशीरहाट में बरुनहाट रामेश्वरपुर ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 30 पर 125 लोगों के नाम कटने पर स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
  • पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने नादिया जिले के हंसखाली ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) सयंतन भट्टाचार्य को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
  • तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में CM एम.के. स्टालिन ने कहा, ‘मैं करुणानिधि का बेटा हूं। हम वही करते हैं जो कहते हैं और वही कहते हैं जो करते हैं।’
  • पीएम मोदी ने असम में चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने धेमाजी और बिस्वनाथ में दो जगहों पर जनसभा की।

About NW-Editor

Check Also

जनगणना 2026: अप्रैल से पहला चरण शुरू, 33 सवालों के साथ डिजिटल सर्वे; लाइव-इन कपल को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा

भारत में जनगणना 2026 का पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा और यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *