पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ डिफेंस एग्रीमेंट किया था. इस एग्रीमेंट के मुताबिक एक देश पर हमला दूसरे देश पर हमला माना जाएगा. अब इसी तरह का एक और समझौता बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान करना चाह रहा है. यह समझौता पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में ऐतिहासिक मोड़ की तरह होगा. दोनों देश एक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट पर काम कर रहे हैं, जिसे दक्षिण एशिया की सुरक्षा राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है. वरिष्ठ कूटनीतिक और विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह प्रस्ताव दोनों देशों के बीच हाल ही में बहाल हुए कूटनीतिक और सैन्य संबंधों का अगला बड़ा कदम है.
सीधे तौर पर देखें तो यह भारत को घेरने की साजिश है. यह खबर ऐसे समय में आई है जब भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. इसे लेकर नई दिल्ली में प्रदर्शन हो रहे हैं. बांग्लादेश को लेकर क्या कर रहा पाकिस्तान? पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष सूत्र ने को बताया कि इस प्रस्तावित समझौते के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश ने एक संयुक्त तंत्र गठित किया है. इसका काम समझौते की शर्तें तय करना और उसका अंतिम मसौदा तैयार करना होगा. सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश का सैन्य नेतृत्व पाकिस्तान के साथ एक रणनीतिक और रक्षा सहयोग समझौता करने में विशेष रुचि दिखा रहा है. यह समझौता पाकिस्तान के उन रक्षा समझौतों की तर्ज पर हो सकता है, जैसे उसने सऊदी अरब और अन्य मित्र देशों के साथ किए हैं.
बांग्लादेश कब कर सकता है समझौता?
बीते कुछ महीनों में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सैन्य स्तर पर संपर्कों में तेजी आई है. दोनों देशों की थलसेना, वायुसेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. इन बैठकों के बाद ट्रेनिंग, कैपेसिटी बिल्डिंग और प्रोफेशनल एक्सचेंज से जुड़े कई सैन्य समझौता ज्ञापन (MoUs) भी साइन किए गए हैं. कूटनीतिक सूत्रों का कहना है कि म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट पर प्रगति लगातार हो रही है, लेकिन इसका अंतिम ड्राफ्ट बांग्लादेश के आम चुनावों के बाद ही तैयार होने की संभावना है, ताकि अगली सरकार इसे औपचारिक रूप से मंजूरी दे सके.
News Wani
