PUBG खेलते-खेलते हुआ इश्क, प्रेमी के साथ होटल में किया सुसाइड

 

लखनऊ के नाका में होटल के कमरे में सोमवार को प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया था। लड़का मुन्ना  बहराइच का रहने वाला था, जबकि लड़की निकिता  जौनपुर की रहने वाली थी। मंगलवार को निकिता के घरवाले लखनऊ पहुंचे। लेकिन मुन्ना के परिवार से कोई नहीं आया, पुलिस ने मौसी को शव सौंपा है। जांच में यही भी पता चला कि मुन्ना मुस्लिम समुदाय से था।

बहराइच में अपने मामा के यहां रहता था। मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। मामा को पुलिस ने शव लेने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आए। वहीं ​​​​​​निकिता के परिवार वाले बेटी के इस कदम से हैरान रहे। निकिता के पिता संजय टेलर हैं। निकिता तीन भाई बहन में दूसरे नंबर की थी। सबसे बड़ी बहन नेहा दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है। भाई ज्यांस अभी 8वीं क्लास में है। नेहा ने बताया- निकिता पढ़ने में काफी तेज थी। 10वीं की पढ़ाई करने के बाद 2023 में डिप्लोमा करने लखनऊ आ गई।

लखनऊ में जीबी पंत टेक्निकल इंस्टीट्यूट में सिविल ट्रेड से डिप्लोमा करने लगी। मौसी के लड़के किशन सिंघानिया के साथ एडमिशन लिया था। दोनों एक साथ डिप्लोमा कर रहे थे। नेहा ने बताया- निकिता काफी रिजर्व नेचर की थी। किसी से ज्यादा कुछ शेयर नहीं करती थी। अपनी सारी बातें अपने मन में रखती थी। लेकिन उसके मन में कुछ ऐसा चल रहा है। इसका शक बिल्कुल नहीं था। घर में पापा ने भी कभी किसी बात लेकर कुछ नहीं कहा। हमेशा सपोर्ट किया है। मुझे मेडिकल की पढ़ाई कराई, निकिता को इंजीनियर बनाना चाहते थे। निकिता एनसीसी की एक्टिव कैंडिडेट थी। इंस्पेक्टर का पद मिला था। अब वो हेड ऑफिसर होने वाली थी।

मामले में डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि मुन्ना और निकिता का पोस्टमॉर्टम हो गया है। मुन्ना के घर में कोई नहीं है उसकी मौसी को शव सुपुर्द किया गया। मुन्ना मुस्लिम समुदाय से आता है। हालांकि दोनों तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.