निशा अस्थाना सरल हृदयी और ईमानदारी की सशक्त हस्ताक्षर

 

फिरोजाबाद:- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सिविल लाइन फिरोजाबाद में जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के उपप्राचार्य डायट हाथरस में पदोन्नति के फलस्वरूप उन्हें सम्मानित करते हुए जिला विज्ञान क्लब,फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने दुपट्टा उड़ाकर, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

अश्वनी कुमार जैन ने उनकी प्रशंसा करते हुए बताया कि डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन एवं सानिध्य में शिक्षा की विभिन्न योजनाएं पुष्पित एवं पल्लवित हो रही थीं। आपके द्वारा अनेक प्रशंसनीय कार्य किए गए, जिनसे बच्चों की प्रतिभा निखर कर आई है। लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में आपके सानिध्य एवं निर्देशन में जनपद की प्रतिभाओं ने प्रदेश स्तर पर स्थान पाया। उन्होंने कहा कि डॉ निशा अस्थाना अत्यंत निर्भीक, परिश्रमी, सरल हृदयी, प्रखर वक्ता, दूरदर्शी एवं ईमानदारी की मिसाल हैं। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब,फिरोजाबाद को एक नवीन दिशा प्रदान करके विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब,फिरोजाबाद के कार्यों में स्वंय उपस्थिति प्रदान करके बच्चों को उत्साहित किया एवं ऑनलाइन कार्यक्रम में भी उपस्थिति होकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद को एक नया आयाम प्रदान किया। उनके द्वारा जनपद में किए गए विभिन्न कार्यों के लिए उन्होंने जनपद के जनमानस पर एक अलग छाप छोड़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.