घर से ट्यूशन को निकली बच्ची के साथ, दो लड़कों ने किया दुष्कर्म

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में एक बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को ट्यूशन जाते वक्त उसके ही गांव के दो लड़कों ने अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों पहले उसे भागलपुर और फिर दिल्ली ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची ने अपने माता-पिता को आपबीती WhatsApp पर तस्वीर भेजकर बताई। फिलहाल पीड़िता का इलाज भागलपुर के JLNMCH में चल रहा है। घटना भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि 25 जून को 10 साल की बच्ची ट्यूशन जा रही थी। रास्ते में उसके ही गांव के दो लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। पहले उसे भागलपुर ले जाया गया और एक घर में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे दिल्ली ले जाया गया और वहां भी उसके साथ दरिंदगी की गई। चार दिनों तक बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। फिर उसने अपने माता-पिता को WhatsApp पर अपनी एक तस्वीर भेजी। उस नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि बच्ची दिल्ली में है।

बच्ची के पिता ने बताया कि वह 25 जून को ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। तभी गांव के दोनों लड़कों ने रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन करने पर भी बेटी का पता नहीं चला। चार दिन पहले उसकी पुत्री ने वाट्सएप पर अपनी तस्वीर भेज कर घटना की जानकारी दी। उस नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि वह दिल्ली में है। तत्काल दिल्ली के लिए निकला और बेटी को वापस लेकर आया।

बच्ची के पिता ने बताया कि उसने बताया कि दोनों उसे पहले भागलपुर में ही एक मकान में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे दिल्ली लेकर चले गए और वहां भी उसके साथ गलत किया। पीड़िता फिलहाल सदमे में है और JLNMCH में उसका इलाज चल रहा है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.