निर्माणाधीन लेदर पार्क में मिला शव: 8 दिन से लापता था युवक

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में निर्माणाधीन लेदर पार्क में गुरुवार को एक युवक का शव मिला। युवक की गर्दन पर चोट के निशान हैं। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 8 दिन पहले पड़ोसी से छत पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था।

किरावली के सकतपुर गांव निवासी विनोद जाटव 8 दिन से लापता था। परिवार एक शादी में गया हुआ था। गुरुवार सुबह ही लौटा। लौटने पर विनोद नहीं मिला तो पूछताछ शुरू की। शाम को मवेशियों के लिए चारा लेने गए किसानों ने आकर सूचना दी कि विनोद को शव चरी के खेत में पड़ा हुआ है। शव देखकर पिता तेज सिंह बेहोश हो गए। परिजनों के अनुसार विनोद की गर्दन पर चोट का निशान है। गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

थानाध्यक्ष किरावली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर नहीं आई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। विनोद अपने बड़े भाई के साथ टाइल्स का काम करता था। 8 दिन पहले पड़ोसी की छत पर बैठने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद से ही विनोद लापता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.