दूल्हे ने नहीं भरा ब्यूटी पार्लर का बिल: दुल्हन ने शादी से किया इनकार, हत्या की मिली धमकी

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ब्यूटी पार्लर के पैसे देने से वर पक्ष ने मना कर दिया था। इस बीच रुपये के लेनदेन में वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज दूल्हे ने शादी के बाद दुल्हन को घर ले जाकर जान के मार डालने की धमकी दी। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लेनदेन करा कर दोनों पक्षों को सुलह कराया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार, मलवां थाना क्षेत्र के सत्तेपुर गांव निवासी मिश्रीलाल के बेटे जय सिंह की शादी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय थी।

जय सिंह की बारात गुरुवार की रात गांव पहुंची थी। यहां अगवानी के बाद जयमाल के लिए दुल्हन को घर की महिलाएं ने मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर से ब्यूटीशियन को बुलाया था। इसके बाद दुल्हन के मेकअप में आए रुपयों के खर्च को लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष से देने के लिए कहा तो लड़के वालों ने खर्च को देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

दूल्हे ने कहा कि वह जय माल की रस्म नहीं करेगा। सीधे भांवरें डालकर दुल्हन को विदा कराकर घर ले जाएगा। यह सुन वधू पक्ष जयमाल की रश्म पर अड़ गया। आरोप है कि इसके बाद दूल्हा जनवासे से उठकर सीधे दुल्हन के घर पहुंचा और दुल्हन को धमकी देते हुए कहा कि वह विदाई के बाद उसे ससुराल ले जाकर 3 दिन के भीतर जान से मार डालेगा। यह सुनकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.