प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने मां को जिंदा जलाया: 80% जली महिला

अलीगढ़ में बेटे ने थाने में मां को जिंदा जला दिया। उसने पुलिसवालों के सामने ही मां पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने मिट्‌टी और कंबल डालकर किसी तरह महिला को बचाया, लेकिन तब तक वह 80% झुलस गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। महिला का अपनी ससुराल वालों से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसके बाद मां और बेटे थाने गए थे। बेटे ने अपने ताऊ के परिवार को फंसाने के लिए मां को आग लगा दी।

थाने में लगे CCTV में दिखा कि हेमलता ने खुद और उसके बेटे ने पेट्रोल छिड़का। उसके बाद एक लाइटर से हेमलता ने 2 बार खुद आग लगाने का प्रयास किया। फिर लाइटर जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद बेटे ने लाइटर उठाया और जलाया। कुछ देर में महिला आग की लपटों में घिरी दिखती है। उसका बेटा बचाने का प्रयास नहीं करता है, बल्कि वीडियो बनाने लगता है।

महिला को आग में घिरा देखकर थाने में मौजूद पुलिस वालों ने महिला को कंबल से ढकने का प्रयास किया। मगर आग बहुत तेजी से फैली। 6-7 पुलिस वालों की कोशिशों के बावजूद महिला झुलस गई। उसको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया। पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि बेटे ने अपने ही परिवार के लोगों को फंसाने के लिए मां को आग के हवाले कर दिया। SP देहात ने कहा- हमारे पास इस घटना की CCTV आ चुका है। बेटा को हिरासत में लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.