कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा ने किया वृक्षारोपण

 

व्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज वाणी इटावा कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा द्वारा ब्रजभूमि मार्बल पर वृक्षारोपण किया गया महासभा के राष्ट्रीय सलाहकार सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा मनुष्य को जीवित रहने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता होती है और शुद्ध वायु के लिए हमें वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। जिला मंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने कहा मनुष्य को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और ऑक्सीजन हम सबको वृक्षों से ही प्राप्त होता है इसलिए सभी मनुष्यों को अपने जीवन काल में काम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और साथ ही उसका पालन पोषण भी करना चाहिए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में कछवाहा(कुशवाहा) क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री रोहित कुशवाह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कछवाहा जिला महामंत्री मुरारी लाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष विवेक कुशवाहा नगर अध्यक्ष गंभीर सिंह कुशवाहा जिला मंत्री रणजीत सिंह कुशवाहा उमेश सिंह कुशवाहा जितेंद्र प्रताप सिंह ऑडिटर विनोद कुशवाहा आशीष कुशवाहा ज्योति शंकर कुशवाह जयप्रकाश कुशवाहा रवि शंकर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.