नशे में दरिंदगी की हदें पार, 65 साल की बुजुर्ग महिला से रेप

 कुशीनगर: कुशीनगर जिले में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स ने नशे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ केवल रेप किया बल्कि उसके साथ दरिंदगी भी की। इसके बाद वह बुजुर्ग महिला को अचेत अवस्था में छोड़ मौके से फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोग दर्द से कहर रही महिला के आवाज को सुना तो जा कर देखा। वहां की स्थिति से देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए भेजवाया। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया की आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में बड़ी गंडक नदी के तटबंध पर 65 वर्षीय महिला झोंपड़ी डालकर रहती थी। गुरुवार तड़के 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने रेप किया। इतना ही नहीं हैवानियत की हदें पार करते हुए बुजुर्ग महिला के गुप्तांग में बेलन डालकर बुजुर्ग महिला की जान लेने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने वाला दर्द से कराह रही महिला को देख मौके से फरार हो गया।

सुबह जब लोग नदी के तट पर गए तो झोपड़ी में दर्द की वजह से बुजुर्ग महिला तड़प रही थी। उसकी आवाज सुन वहां लोग पहुंचे तो स्थिति देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को नजदीकी अस्पताल ले जा गया। लेकिन गंभीर अवस्था होने के चलते डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल कुशीनगर रेफर कर दिया, जहां महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

महिला का उपचार करने वाली महिला डॉक्टर भी दरिदंगी की ऐसी घटना देख चौक गईं। महिला डॉक्टर ने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है, साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ ऑब्जेक्ट डाला गया, जिसे रिमूव कर दिया गया। मेडिकल अभी नहीं हुआ हैं क्योंकि महिला की स्थिति गंभीर है। उनको इलाज हेतु भर्ती किया गया। इलाज चल रहा, वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है। वह नशे का आदी है। महिला के भतीजे की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.