महिला ने पति पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, FIR दर्ज

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जमानिया कोतवाली अंतर्गत आने वाले गांव की महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म पर प्रयास का आरोप लगाया है । महिला ने इस बाबत पुलिस को लिखित तहरीर दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जमनिया कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति सुनील पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस,महिला के पति सुनील कुशवाहा, सुनील की मां बिंदा देवी और सुनील की बहन खुशबू देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुड़ गई है। शिकायत करने वाली महिला की तहरीर में इस बात का जिक्र किया गया है कि उसके पति के साथ घरेलू हिस्सों का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 3 अगस्त को इस बाबत तारीख भी है। पति ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो सुनील ने अपनी बहन खुशबू और मां बिंदा देवी के साथ मिलकर महिला को मारा पीटा। इसके कारण उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई है। जमानिया एसएचओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2),351(2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.