5 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत: घर में घुसकर युवक ने किया रेप

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 5 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है मासूम घर पर अकेली थी परिजन सभी खेत पर गए थे तभी गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया और उसको लहूलुहान स्थिति में छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंची मां ने मासूम की हालत देखकर पैरो तले जमीन खिसक गई। जानकारी मिलते ही जिले के आलाधिकारियों ने घटना की जानकारी घटकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया वह और उसकी पत्नी बीते मंगलवार को खेतों में हो रही धान की रोपाई करने के लिए खेत गए थे, उनके घर पर 5 वर्षीय मासूम बच्ची अकेली थी, तभी गांव का निवासी एक 35 वर्षीय युवक उसको अकेला देखकर घर में घुस आया और उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम देकर उसकी बेटी को लहूलुहान स्थिति में पहुंचा दिया।

परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देकर लहूलुहान मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने परिजनों से मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनोद कुमार सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन कर दिया। टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं अस्पताल में भर्ती मासूम का चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.