घर के बरामदे में मिला महिला का शव: भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

संभल में घर के बरामदे में महिला का शव मिला। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिए। पूरी घटना संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव रजावली की है। आपको बता दें कि थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव के निवासी पूजा की शादी थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव रजावली निवासी हरिओम के साथ 12 साल पहले हुई थी। घर के बरामदे में जमीन पर महिला का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक महिला के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मायके पक्ष के लोगों का हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हंगामा के बीच महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला पूजा ने अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ा है। वह गांव में मेहनत मजदूरी कर अपनी दोनों बेटियों का पालन पोषण कर रही थी। सोमवीर ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी बहन की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही हरि ओम उसकी बहन को तंग किया करता था। 5 साल पहले उसने एक दूसरी महिला से शादी करके दिल्ली में रहने लगा। मृतक महिला गांव में अपनी सास-ससुर के साथ रहती थी। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि एक महिला का शव घर के बरामदे में मिला है। मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.