घरेलू कलह से परेशान होकर: महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना देख आसपास के लोगों ने महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक नरवल क्षेत्र के मंधना गांव निवासी सुनीता पत्नी पंकज कुमार ने घरेलू कलह और देवर से प्रताड़ित होकर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग से वह बुरी तरह झुलस गई। घटना देख आसपास के लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और गंभीरवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही नरवल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

परिजनों ने बताया कि सुनीता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, दो साल से उसका मानसिक रोग का इलाज चल रहा है। मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण वह कभी-कभी उल्टी-सीधी की हरकतें करने लगती है। महिला ने बताया कि उसका देवर अनिल उसे बुरी नियत से परेशान किया करता है। जब उसने यह बात अपने पति से बताई तो उसका पति उल्टा उससे ही गाली-गलौज कर लगा। शुक्रवार को वह घर में झाड़ू लगाने जा रही थी, तभी अलमारी में देखा कि बोतल में पेट्रोल रखा है। उसने पेट्रोल डाल कर आग लगा ली।

इस संबंध में एसीपी चकेरी पूर्वी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने स्वयं के द्वारा आग लगा ली है। जिसे गंभीर अवस्था में उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.