आयुष और तृषा विशाखापट्टनम में करेंगे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व। 

 

ब्यूरो संजीव शर्मा न्यूज़ वाणी इटावा ताइक्वांडो के दो खिलाड़ी आयुष सिंह और तृषा सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना खेल कौशल दिखाएंगे। दोनो खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम के साथ आगरा से विशाखापट्टनम में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। अभी हाल में ही लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दोनो खिलाड़ियों ने कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश की टीम में अपना नाम अंकित कराया था।

इटावा ताइक्वांडो के सचिव हिमांशु यादव ने बताया कि इस वर्ष उनके पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं। जिनमे से अभी कैडेट वर्ग के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें अपने दोनो खिलाड़ियों तृषा और आयुष से बहुत उम्मीद है कि वे उत्तर प्रदेश की झोली में पदक डालने में अवश्य सफल होंगे। जाने पहले इटावा ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. प्रत्युष तिवारी, मीडिया प्रभारी तरुणरंजन गुप्ता, एडीएसओ देवेंद्रपाल, कोच नबीला और श्यामजी सक्सेना ने दोनो खिलाड़ियों को

Leave A Reply

Your email address will not be published.