तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत, चार घंटे बाद मिला शव

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के गुरुदेव नगर स्थित तालाब में नहाते समय दो सगे भाई डूब गये। खेत से घर न पहुंचने पर खोजते हुए परिजन जब तालाब के पास पहुंचे तो उनके कपड़े व चप्पल  मिले। तालाब में उतरकर परिजनों ने तलाश किया तो चार घंटे बाद शव उत्तराया। दोनों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।


क्षेत्र के गुरुदेव नगर निवासी प्रदुम्म कुमार मौर्य व उनके परिवार के लोग शाम को घर से 500 मीटर दूर खेत पर धान रोपने गए थे। वहां प्रदुम्म के दो बच्चे अभ्यांश  व दिव्यांश भी गए थे। खेत में काम करने के दौरान दोनों भाई पास के तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों डूब गए। इधर परिजन खेत पर काम करने के बाद घर वापस लौटे। घर वापस लौटने पर जब दोनों बच्चे नहीं मिले तो परिजन उनकी खोजबीन में जुट गये।


खोजते हुए तालाब के पास पहुंचे तो उनका कपड़ा व चप्पल वहां मिला। जिसके बाद परिजन तालाब में उतरकर उनको तलाशने लगे। कुछ घंटे बाद तालाब में दोनों बच्चे मिले। उन्हें बाहर निकालकर आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रदुम्म के दो ही बच्चे थे। दोनों की मौत से घर का चिराग बुझ गया।


सीएचसी के डॉक्टर राधेश्याम ने बताया कि डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। प्रधान रामा ने बताया कि दोनों बच्चे परिजनों के साथ खेत पर गए थे। वहां से पास के तालाब में पहुंचकर कपड़ा निकाल कर स्नान करने लगे। घर पर जब बच्चे नहीं मिले तो परिजन खोजते हुए तालाब के पास पहुंचे तो उनका कपड़ा मिला। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.