दिल्ली से झारखंड जा रही बस पलटी 30 यात्री घायल बस में 80 लोग थे सवार होली पर जा रहे थे घर

news-wani

फतेहपुर- यूपी के फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 80 यात्रियों में 30 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस यात्री ने बताया कि सभी लोग होली पर्व पर दिल्ली से झारखंड अपने अपने घर जा रहे थे।जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के देहली गांव के पास शनिवार सुबह 8 बजे के करीब कानपुर से प्रयागराज जा रही बस चालक के झपकी लगने से अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार करीब 80 यात्रियों में 30 यात्री घायल हो गए, जिनको पुलिस ने 198 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में करीब  30 लोग से ज्यादा घायल हुए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे की संख्या है। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने बताया बस हादसे में जावेद, मेनकी कुमारी, मुकेश कुमार, कलावती, संजय दास, ज्ञानू, सरवन, संतोष, आनंद सिंह, मनीष गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, अंजली, जिज्ञासा, चनने सिंह, सुसवन्त कुमार, नेहा सिंह, शिल्पा कुमार, दीक्षा और शिखा सहित अन्य घायल हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने बताया सुबह एक प्राइवेट बस पलटने से बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.