पत्नी के साथ दरिंदगी, पति ने हाथ-पैर बांधकर पीटा

फिरोजाबाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना जिला मुख्यालय से 14 किमी दूर मटसेना थाना क्षेत्र की है। इटावा की रहने वाली रेशमा  का विवाह 12 साल पहले फिरोजाबाद के गांव आकलपुर के रहने वाले सुरजीत  से हुआ था। शादी के बाद से ही रेशमा की पति सुरजीत से बन नहीं रही थी। सुरजीत नशे का आदी था। सोमवार रात 9 बजे सुरजीत शराब के नशे में धुत होकर घर आया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। गुस्से में आकर सुरजीत पत्नी को मारने-पीटने लगा। उसने रस्सी से रेशमा के हाथ-पैर बांध दिए। उसे डंडे से जमकर पीटा। उसके चेहरे पर जगह-जगह दांतों से काटा। हद तो तब पार हो गई, जब उसने रेशमा के प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया। उसकी हालत गंभीर हो गई। वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। उसके पैरों पर रस्सी से बांधने के निशान थे। मंगलवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी। जब मायके वाले आकलपुर पहुंचे, तो रेशमा मरणासन्न स्थिति में थी। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। मायके वाले उसे ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर फोर्स मौके पर गई थी तो रेशमा का पति सुरजीत मौके से फरार था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रेशमा की मौत पर उसके भाई अवधेश ने सुरजीत के अलावा उसके भाई प्रशांत और संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया। सुरजीत ने हत्या और क्रुरता की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया- नशे की हालत में मुझसे यह सब हो गया। मैं उस दिन बहुत नशे में था। वह मुझसे लड़ रही थी। मैंने नशे में यह सब कर दिया।

रेशमा के छोटे भाई अवधेश का आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजन उसे गरीब परिवार की होने का ताना मारकर प्रताड़ित करते थे। छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटते थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेशमा के पेट में बड़ी आंत के पास सात से आठ इंच लंबाई का बेलन मिला है। हालांकि मृत्यु का कारण हेड इंजरी बताया गया है। सपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया- पेट में बेलन मिला है। यह कैसे शरीर के अंदर पहुंचा। इसके लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। चोटों के आधार पर मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। आरोपियों में एक देवर नाबालिग है। दूसरे देवर संदीप की तलाश की जा रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष ड प्रशांत लवानियां का कहना है कि मलद्वार में बलपूर्वक डाला गया बेलन अंदरूनी अंगों को फाड़ते हुए आंत तक पहुंचा होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.