एमबीबीएस के छात्र ने दुपट्टा से फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

न्यूज़ वाणी ब्यूरो मुन्ना बक्श बांदा। एमबीबीएस के छात्र ने दरवाजे पर दुपटटा से फंदा लगाकर जान दे दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। एएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनो ने साथ में रह रही युवती और एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मेरठ के रजपुरा गांव निवासी रोहन सिंह (25) दुर्गावती मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कालेज में न रह कर शहर के कुशवाहा नगर मोहल्ले में रामचंद्र गुप्ता के मकान में किराए से रहता था। उसके साथ में पीली भीत के बिसलपुर गांव की रहने वाली अकांक्षा भी साथ में रहती थी। बुधवार को दोपहर रोहन और अकांक्षा अपने गांव से आए थे। रात को रोहन ने दरवाजे में दुपटटा से फांसी लगा लिया। गुरूवार की सुबह अकंाक्षा की नीद खुली तो देखा रोहन फंदे पर लटक रहा था। अकांक्षा ने मामले की जानकारी रोहन के दोस्त धर्मेद्र प्रताप को दी। दोनो लोगो ने फंदा काट कर शव को नीचे उतार लिया।

बाइक से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले गए। यहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अकांक्षा ने मामले की जानकारी रोहन के परिजनो को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। मृतक के पिता ने बताया कि रोहन उसका इकलौता बेटा था। उसके दो बहने भावना व तनू सिंह है। दोनो बीएससी कर रही है। चाचा विनय और पिता ने आरोप लगाया है कि अकांक्षा और धर्मेद्र प्रताप ने रोहन को मार पीट कर मार डाला। एएसपी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.