नवांगतुक बीएसए से महिला शिक्षक संघ ने किया शिष्टाचार भेंट

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो मुन्ना बक्श बांदा। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा अव्यक्तराम तिवारी जी से शिष्टाचार भेंट किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी महिला शिक्षकों की समस्याओं को सुना और समस्याओं को जल्दी ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को बताया कि, हमारा संगठन भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है ,और महिला शिक्षिकाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाला एकमात्र महिला संगठन है। हमारे बहुत से विद्यालय निपुण चैंपियन विद्यालय हैं। हम सभी अपने विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने में प्रयासरत है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को बधाई दी। सभी शिक्षिकाओं ने अपने विद्यालयों में विजिट करने के लिए महोदय को आमंत्रित किया । महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं का निराकरण महिला शिक्षक संघ के माध्यम से करने के लिए कहा गया और सभी पदाधिकारियों को भी कहा कि जो भी महिला शिक्षिकाओं की समस्याएं हैं , उनकी समस्याओं को सुने और निराकरण करने में उनकी मदद करें। शिष्टाचार भेंट में जिला अध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत के साथ जिला संरक्षिका श्रीमती जयंती सिंह, उपाध्यक्ष संजना तिवारी, मंजू कुशवाहा उपाध्यक्ष महुआ ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू सिंह, मीडिया प्रभारी नौरीन सआदत, जिला कोषाध्यक्ष रानी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष इकाई बड़ोखर मीरा रविकुल,, ब्लॉक अध्यक्ष इकाई नरैनी रोशनी देवी, जिला महामंत्री रमाकांती सिंह, उपाध्यक्ष संध्या, महामंत्री माधवी गुप्ता, उपाध्यक्ष स्नेहलता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन उपाध्यक्ष, दीपिका पांडेय, संगठन मंत्री शिवानी, शुभा कुशवाहा उपाध्यक्ष नरैनी, मीडिया प्रभारी जिला महामंत्री सुगंधा अग्रवाल, दीपा ,प्रज्ञा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को महिला शिक्षिकाओं की टीम ने एक पौधा,गुलदस्ता आदि भेंट करते हुए उनका सम्मान किया। वामदेव ऋषि की धरती बाँदा मे न्यायप्रियता के साथ कार्य किए जाने की आशा व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.