विवाह का बंधन प्यार में टूटा, पत्नी ने सिखाया सबक

 

बांका: बिहार के बांका से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला थाने पहुंचकर अपने पति की शियायत की है। महिला का कहना है कि उसके पति ने उससे 8 साल के प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी, लेकिन अब उसका दिल किसी और पर आ गया है। महिला ने बताया कि उसने रिशु राज नाम के युवक से 2022 में प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ महीनों बाद ही युवक का किसी दूसरी लड़की से अफेयर हो गया। जबसे यह बात उसको पता चली है, तबसे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा है। पूरा मामला रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

महिला का आरोप है कि जब वह अपने पति को रोकती है तो वह मारपीट करने लगता है। शादी के बाद दो बार वह गर्भवती हुई लेकिन पति की पिटाई की वजह से उसका गर्भपात हो गया। मंगलवार को उसके सामने ही उसका पति किसी दूसरी लड़की से फोन पर बात कर रहा था। इसका विरोध करने पर पति ने गुस्से में महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने अपने सास-ससुर को आपबीती बताई। उनकी सहमति के बाद ही वह थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। महिला ने पुलिस से अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले को शांत कराया। पुलिस ने पति को थाने बुलाया और उसे समझाया। रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के बाद उसके पति को थाने बुलाया गया था। उसे समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। फिलहाल पत्नी पति के साथ घर चली गई है। अब सब ठीक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.