शराबी युवक ने बेचे घर के सामान, विवाद के बाद लगाई फांसी

 

राजधानी में शराब की लत के चलते एक युवक ने घर के बर्तन और टीवी बेच दी। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर वापस लौटी पत्नी ने टीवी और बर्तन गायब मिलने पर जब पति से बात की, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी से झगड़े के करीब 30 मिनट बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर गौतम नगर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

गौतम नगर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय योगेंद्र पाल रहते हैं। वह काफी शराब भी पीते हैं। योगेंद्र की पत्नी रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी मनाकर मायके से बुधवार को घर पहुंची। महिला को घर में टीवी और किचिन में बर्तन गायब मिले। इस पर महिला ने पति योगेंद्र पाल से घर में नहीं मिल रहे जरूरी सामान के बारे में पूछा। लेकिन, योगेंद्र ने पत्नी को कोई उत्तर नहीं दिया। इसके बाद दोनों की बीच झगड़ा हुआ। पति से बढ़ते विवाद को टालने पत्नी पड़ौस के घर में चली गई। इधर, घर से पत्नी के बाहर जाने के बाद योगेंद्र पाल ने कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर, फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मामा मनोहर लाल सिसौदिया ने बताया कि विवाद के बाद योगेंद्र की पत्नी जब पड़ौसी के घर से अपने घर वापस लौटी तो उसे योगेंद्र फंदे पर लटका मिला। तत्काल बहू ने परिजनों से घटना की सूचना दी और योगेंद्र को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर्स ने मेडिकल जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि योगेंद्र मजदूरी करता था। उसे दो बच्चे हैं, जो स्कूल में पढ़ते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.