वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल

ई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आए 3 तीर्थयात्रियों में से दो महिलाओं की मौत हो गई। इनके अलावा एक लड़की घायल हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और एक महिला सहित तीन घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। घायल श्रद्धालुओं की पहचान ओम प्रकाश उम्र 49 साल पुत्र रामप्रकाश, मुकेश कुमार उम्र 28 साल पुत्र रमाकांत, अमरीका सिंह उम्र 45 साल पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह सभी निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार जब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे थे तभी बैटरी कार मार्ग पर स्थित पंछी कॉलोनी के नजदीक एकाएक भूस्खलन हुआ। इससे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। इस दौरान 3 श्रद्धालु भूस्खलन की चपेट में आ गए। वहीं दूसरी ओर सड़क मार्ग पर बना शेड भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.