एक विवाह ऐसा भी: दो बेटियों के सामने पुलिस ने कराई मां की शादी

 

छपरा में चोरी छिपे मिलते हुए प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।  घटना रविवार देर शाम की है। लेकिन, वीडियो आज सोमवार को सामने आया है। पुलिस के इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। बता दें कि प्रेमी परसा थाना क्षेत्र के चक शहबाज गांव निवासी गोविंद कुमार है। प्रेमिका खैरा थाना क्षेत्र के अरवा निवासी रेखा देवी है। रेखा पहले से तलाकशुदा है। इसकी दो बच्ची भी है। जिनकी उम्र 6 साल और 3 साल.है। बताया जाता है कि करीब 3 साल पहले ही रेखा का तलाक भी हुआ था। वहीं, एक साल से इनका अफेयर चल रहा था।

प्रेमी गोविंद ट्रैक्टर चालक का काम करता है। इनकी मुलाकात ट्रैक्टर चलाने के दौरान हुई थी। रेखा इस दौरान कहीं जा रही थी। एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे। करीब एक साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की दोपहर बाद प्रेमी प्रेमिका को ग्रामीणों ने मिलते हुए पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पकड़ कर मुफस्सिल थाना पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने दोनों पक्ष के परिजनों को बुलाया गया। पहल करते हुए दोनों की शादी थाना परिसर के मंदिर में करा दी। आसपास की महिलाएं और पुलिसकर्मियों ने मांगलिक तैयारी करते हुए विधि विधान से शादी सम्पन्न कराने में मदद की।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विशाल आंनद ने बताया कि रविवार की दोपहर बाद थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ने की सूचना दी। इसके बाद दोनों को थाने लाया गया। प्रेमिका पहले से तलाकशुदा है। दोनों पक्ष के पहल पर थाना परिसर के मंदिर में शादी करा दी गई। लड़की लड़के के घर चली गई है। दोनों गांव के प्रमुख लोगों के गवाही के बीच शादी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.