कुएं में देवरानी-जेठानी और बच्ची के शव से जुड़ी अनोखी कहानी

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना देवरी की बताई जा रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। इसमें तीन महिलाएं और एक बच्ची कुएं में मृत पाई गई हैं। दो महिलाओं के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला और बच्ची का शव पानी में मिला है। पुलिस को शक है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है। पर उनका कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान आरती लोधी, भारती लोधी, भागवती बाई और रोमिका लोधी के रूप में हुई है। आरती और भारती देवरानी-जेठानी थीं। भागवती बाई भारती की मां थीं और रोमिका भारती की बेटी थी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। इतने बड़े हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस को सुबह करीब 10 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस घटना के पीछे के असल कारणों की जांच करने में जुट गई है। पुलिस सभी पहलुओं से घटना की पड़ताल कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर हत्या का।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.