महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई आयोजित

 

ब्यूरो मुन्ना बक्श न्यूज़ वाणी बांदा। जिला महिला कांग्रेस कमेटी बांदा महिला कांग्रेस स्थापना 15 सितम्बर 1984 को भूतपूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी जी के द्वारा हुई थी । अबतक के महिला कांग्रेस ने 40 वर्ष पूरे किए है और पार्टी के अंदर अपना मुकाम बनाया है अब महिला कांग्रेस की सदस्यता की आनलाइन सदस्यता की शुरुआत होने जा रही है, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इसकी घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की वेबसाइट join ,aimc.in है ।

इस वेबसाइट के जरिए महिला व बालिकाऐ महिला कांग्रेस सदस्य बन सकती है। पांच वर्ष की उम्र की बालिकाऐ भी सदस्यता ग्रहण कर सकती है। किसी भी उम्र की महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती है। आज महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस है। जिला महिला कांग्रेस आहवान करती है कि महिलाएं आगे आए और कांग्रेस ज्वाइन करें। अपने हक की लड़ाई अधिकार के लिए लड़े। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का संगठन पूरे प्रदेश में है। और शहर गांव गांव घर घर में है। इस मौके पर सीमा खान जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, अफसाना बेगम शहर अध्यक्ष ,पवन देवी, मुमताज अली, प्रदुम्न लालू जिलाध्यक्ष कांग्रेस बांदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.