पति 40 दिन में 6 बार नहाया, पत्नी ने मांगा तलाक

 

आगरा में अजीब मामला सामने आया है। पति नहाने की जगह शरीर पर गंगाजल की छींटे मारता है। इससे पत्नी को दिक्कत होती है। इस बात पर पति-पत्नी दोनों के बीच में विवाद होने लगा। पत्नी की भरसक कोशिश के बाद भी पति 40 दिन में केवल 6 बार ही नहाया। पति की गंदी आदत से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई। पति नहीं सुधारा तो पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। मामला तलाक तक पहुंच गया।

मामला परिवार परार्श केंद्र में पहुंचा। दंपती की शादी आठ महीने पहले हुई है। पति कथा वाचक और पूजापाठ कराने का काम करता है। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि वह शादी होकर ससुराल पहुंची। पति एक सप्ताह तक नहीं नहाया, शुरुआत में उसने ध्यान नहीं दिया। मगर, जब एक सप्ताह से ऊपर निकल गया तो उसने पति को नहाने के लिए टोका। वह टालमटोल करने लगा। खुद पर गंगाजल के छींटे मारकर पूजापाठ कर काम पर चला जाता था।

नहाने के लिए कहने पर बनाता था बहाना पत्नी सोमवार का व्रत रखती थी। पति सोमवार को पिता की मृत्यु होने की बोलकर व्रत रखने से मना करने लगा। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नियमित नहाने को राजी नहीं था। कभी पानी ठंडा बता देता तो कभी कोई और बहाना बना देता था।

मायके जाने पर भी नहीं हुआ सुधार पति के नहीं नहाने से उसे भी संक्रमण का खतरा सताने लगा। शादी के 40 दिन में पति काफी प्रयास के बाद छह बार ही नहाया। उसके रवैये में कोई सुधार नहीं होने पर नाराज होकर मायके चली गई। इसके बाद पति के बारे में पता किया, उसने नियमित नहाना नहीं शुरू किया था, जिसके चलते पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। वहीं, पति का कहना था कि पत्नी के आरोप गलत हैं। वह चौथे या पांचवें दिन नहाता है। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि पति ने भविष्य में रोज नहाने का वादा किया है। दोनों को काउंसलिंग के लिए अगली तारीख पर बुलाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.