इलाज के दौरान महिला की किडनियां निकाली, सोनीपत में FIR दर्ज

 

हरियाणा में सोनीपत के निजी अस्पताल के डॉक्टर पर महिला मरीज की दोनों किडनियां निकालने का आरोप है। यह मामला 5 महीने पहले का है। सोनीपत डाकघर के पास राजेंद्र नगर में रहने वाले आनंद ने बताया कि उसकी पत्नी वीना रानी लेफ्ट साइड की किडनी में पथरी होने की वजह से परेशान रहती थी। पत्नी का इलाज सोनीपत के ट्यूलिप अस्पताल के डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा के पास चल रहा था।

इसी साल 27 अप्रैल को डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा ने उन्हें बताया कि वीना रानी की लेफ्ट साइड की किडनी पथरी के कारण पूरी तरह से खराब हो चुकी है। किडनी को तुरंत ऑपरेशन करके बाहर निकलना पड़ेगा। डॉक्टर बोले- महिला का ऑपरेशन सफल डॉक्टर ने बताया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो पत्नी की जान भी जा सकती है। उसने डॉक्टर रंधावा पर विश्वास करके वीना रानी को 29 अप्रैल को अस्पताल में दाखिल करवा दिया।

इसके बाद 1 मई को सुबह वीना को ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। लगभग 2 बजे पत्नी को ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया। डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा ने उन्हें ऑपरेशन सफल होने की सूचना दी। डॉक्टर हाथ जोड़ कर बोला- गलती हो गई इसके बाद में वह पत्नी से मिलने ICU में गया तो देखा कि वीना की कोई भी मूवमेंट नहीं हो रही थी। वह शिकायत लेकर तुरंत डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा के पास गया।

इस पर डॉक्टर ने उसके सामने पत्नी की सारी रिपोर्ट दोबारा से देखी। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। गलती से वीना की दोनों किडनी निकाल दी हैं। आनंद ने बताया कि यह बात सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत घरवालों और दोस्तों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद परिवार वाले व उसके दोस्त तुरंत अस्पताल पहुंचे। उसकी बहन मंजू ने डायल 112 पर कॉल करके इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा, ऑपरेशन थिएटर स्टाफ और अस्पताल प्रबंधन ने जालसाजी व छल-कपट करके पत्नी की किडनी चुराने व उसको जान से मारने की कोशिश की है।

मेडिकल बोर्ड ने मानी डॉक्टर की लापरवाही बाद में मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया गया। मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। सेक्टर 27 थाना के सब इंस्पेक्टर (SI) देवेंद्र ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आईपीसी की धारा 338 के तहत डॉक्टर रंधावा पर केस दर्ज किया है। छानबीन जारी है। डॉक्टर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.