धूम धाम से मनाया गया कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जन्मदिन 

 

ब्यूरो मुन्ना बक्श न्यूज़ वाणी बांदा। जिला कांग्रेस कार्यालय मे कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे जी (एडवोकेट) का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री दुबे जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष अफसाना शाह सभी को चाकलेट खिला कर खुशी मानयी साथ ही महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी ने मीठा नमकीन बांट कर सभी कांग्रेस जनो का उत्साह वर्धन किया। इसी क्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव‌ आकाश दीक्षित ने सभी का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की बधाईयां दी। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रभारी कार्यलय श्री शिव बली सिहं को जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने माला पहना कर सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर बी लाल ,राज बहादुर गुप्ता , डा० केपी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, सुमन शुक्ल, छेदी लाल धुरिया, धीरेन्द्र पाण्डेय, पप्पू रम्पा, शब्बीर सौदागर, सोनू मिश्रा, सुखदेव गांधी, सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.