केरल में 90 मिनट में 3 लूट, पुलिस ने डकैती में इस्तेमाल SUV पकड़ी

 

केरल के त्रिशूर में एक गिरोह ने शुक्रवार (27 सितंबर) को महज 90 मिनट के अंदर तीन ATM से करीब 70 लाख रुपए लूटे। डकैती के बाद ये लोग दो ग्रुप बनाकर भाग निकले, लेकिन 7 घंटे के अंदर केरल और तमिलनाडु पुलिस ने डकैती के पैसों समेत फिल्मी अंदाज में गिरोह को पकड़ लिया। हरियाणा के इस गिरोह ने सबसे पहले त्रिशूर के मप्रानम के ATM से 35 लाख रुपए लूटे।

इसके बाद वे शोरनूर रोड पर SBI के ATM पहुंचे, जहां से 9.5 लाख रुपए लूटे। तीसरी लूट SBI की कोलाझी ब्रांच के ATM में की। जहां से 25 लाख रुपए लूटे। हालांकि, इस दौरान लूट के पैसे लेकर भाग रहा एक आरोपी मारा गया, एक के पैर में गोली लगी है। बाकी 5 पुलिस की हिरासत में हैं। आरोपियों की गोली से 2 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू कंटेनर में छिपाई गई कार थी। जिसमें 2 आरोपी भी छिपकर बैठे थे। इस बारे में पुलिस को भी तब पता चला, जब वे कंटेनर को पुलिस स्टेशन ले जा रहे थे।  तमिलनाडु-केरल पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। जो कंटेनर ट्रक जब्त हुआ है, वह राजस्थान के रजिस्ट्रेशन वाला है। इसे बेंगलुरु से किराए पर लिया गया था।

आरोपियों के नाम जमालुद्दीन हमीद, अजार अली, बी मुबारिक, एल साबिर खान, एस शौकीन, इरफान, मोहम्मद इकराम हैं। जमालुद्दीन मारा गया है। 3 राज्यों में ATM लूटे, सब जगह एक ही फॉर्मूला पुलिस ने बताया कि तिरुवल्लूर, आंध्र प्रदेश और हैदराबाद में भी इसी तरह की लूट की घटनाएं हुईं। इनकी रणनीति हमेशा एक जैसी ही होती थी। गिरोह सुबह-सुबह काम को अंजाम देता था।

CCTV कैमरों को स्प्रे करता और पैसे लेकर भाग जाता। कई बार वे ATM भी अपने साथ ले जाते और बाद में सुनसान इलाकों में उन्हें तोड़ देते। 2021 में कन्नूर में भी इसी तरह के गिरोह का पुलिस ने ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जिससे क्लू लेकर पुलिस ने इस मामले को सुलझाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.