राष्ट्रीय बौद्ध महासभा धम्म दीक्षा समारोह नागपुर के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित हुई प्रेस वार्ता

 

ब्यूरो मुन्ना बक्श न्यूज़ वाणी बांदा। भीमराव अम्बेडकर पार्क में मंगलवार 01.अक्टूबर .2024 को राष्ट्रीय बौद्ध महासभा धम्य दीक्षा समारोह नागपुर के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की गयी इस मौके पर सुखलाल बौद्ध जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा बाँदा, संतोष वर्मा जिला

संयोजक बाँदा, शिवबरन वर्मा जी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, सुलतान प्रजापति जी, रामशरन वर्मा जी, श्री मलखे श्रीवास पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, छेदीलाल वर्मा पूर्व प्रधान, लवलेश वर्मा, एडवोकेट रिंकी वर्मा आदि समस्त साथी उपस्थित रहे। सुखलाल बौद्ध ने कहा चक्रवर्ती अशोक सम्राट ने 304 ईसा पूर्व, 232 ईसा पूर्व में मौर्य समाज के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य के पोते व बिन्दुसार के पुत्र के रूप में सम्राट अशोक का जन्म 304 ई.पू. बिहार प्रान्त के पाटिलपुत्र पटना में हुआ था । सम्राट अशोक कलिंग युद्ध के पश्चात् भयंकर विनाश और खून खराबा देखकर

सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ और तथागत बुद्ध की शिक्षा से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया। इसके बाद अशोक भारत और अन्य देशों में (पश्चिम एशिया मिश्र, भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान) में भी बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार किया। यहाँ तक अपने पुत्र व पुत्री को श्रीलंका में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए भेजा।

संतोष वर्मा ने कहा कि आर.बी.एम. के तत्वाधान में भरत में तथागत बौद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार व नागपुर (महाराष्ट्र) दीक्षा भूमि में धम्म दीक्षा

समारोज में सम्मिलित होने के लिए आवाहन किया है। समारोह में सभी साथियों को मीडिया के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति दी गयी अन्त में जिलाध्यक्ष सुखलाल बौद्ध ने सभी मीडिया बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.