विवाहिता का शव फंदे से लटका, परिजनों ने किया हंगामा

 

आगरा के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव समोखी की पुरा में एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुड़िया देवी पत्नी किशन पाल निवासी गांव समोखीपुरा थाना बाह की शादी 2 साल पहले हुई थी। शनिवार की देर रात को गुड़िया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर के कमरे में पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मृतका के मायके वाले भी देर रात पहुंच गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ससुरालीजन फरार हो गए। उनका आरोप था कि दहेज के लिए ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने ही हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो ग्राफी करते हुए विवाहिता के शव को फांसी के फंदे से उतरा। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा। पिता ने थाने में ससुरालयों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.