लोकसभा सीट पर बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी:डॉक्टर मनीष पटेल पर जताया भरोसा

फतेहपुर:घाटमपुर जिले के रहने वाले पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष पटेल को बसपा ने  प्रत्याशी घोषित कर दिया। फतेहपुर 49 लोकसभा सीट पर भाजपा ने तीसरी बार सांसद/केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को प्रत्याशी घोषित किया है। फतेहपुर जिला कुर्मी बहुल होने से बसपा ने कुर्मी समाज से यह टिकट दिया है। सपा से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और पिरव सांसद अशोक पटेल की चर्चा चल रही है। बसपा प्रत्याशी डॉक्टर मनीष पटेल ने बताया कि वह विगत 10 साल से बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। 2012 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर घाटमपुर में अस्पताल बनवाकर जनता की सेवा कर रहे है।उन्होंने बताया कि 2010 में दिल्ली में जी टीवी हॉस्पिटल में सेवा दिया। एक वर्ष जगजीवन हॉस्पिटल में सेवा दे चुके है। बहन कुमारी मायावती ने मुझे फतेहपुर से प्रत्याशी घोषित किया है तो जनता के बीच शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जनता ने साथ दिया तो इस बार जीतकर दिल्ली पहुंचने का काम होगा। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने साथ दिया तो जीतने के बाद सबसे पहले सीवर लाइन का काम होगा। आपको बता दें कि फतेहपुर जिले में अभी सपा कांग्रेस गठबंधन से किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.