मानवता शर्मसार: नाबालिग बच्चियों को 4 लाख में बेचा

 

आगरा में पिता की मौत के बाद नाबालिग बच्चियों का ससुराल वालों ने सौदा कर दिया। मां को बच्चियों की शक्ल तक देखने नहीं देते थे। आगरा से 53 किमी दूर राजस्थान के धौलपुर में 4 लाख में बेच दिया। चाचा और ताऊ साड़ी पहनाकर ले गए। ताकि लोगों को ये शादी लगे। वहां पिता, ससुर बच्चियों का शोषण करते रहे। बच्ची ने पड़ोसी की मदद से एक वीडियो बनाकर मां को भेजा। इसके बाद मां ने सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से बच्चियों को छुड़ाया।

हाथरस निवासी एक महिला की शादी 16 साल पहले आगरा के सैंया के एक व्यक्ति से हुई थी। पति-पत्नी विवाद के बाद 6 साल से अलग रह रहे थे। 4 बच्चे थे। दो बेटे मां के साथ रह रहे थे। दोनों बच्चियां अपने पिता के पास रह रही थीं। महिला मथुरा में जाकर काम करने लगी। 7 जुलाई 2024 में पति की मौत हो गई। लेकिन, ससुरालीजनों ने महिला को पति को आखिरी समय देखने नहीं दिया। बच्चियों से मिलने नहीं देते थे।

बच्चियों से मां को मिलने नहीं देते थे महिला का आरोप है कि बच्चियों की राजस्थान धौलपुर में जबरदस्ती शादी करा दी गई। एक बच्ची की उम्र 13 साल और दूसरी की 11 साल है। महिला को रिश्तेदारों से सूचना मिली कि बच्चियों की शादी करा दी गई। जबकि शादी सिर्फ एक दिखावा थी। उन्होंने पैसे लेकर बच्चियों बेचा था। ढूंढने के लिए महिला लोगों से संपर्क करती रही। जिस घर में बच्चियों की शादी कराई गई थी, उनसे एक बार किसी तरह संपर्क किया। वो लोग धमकी देने लगे। बच्चियों को पीटते थे। बंधक बनाकर रखते थे। बच्चियों ने पड़ोस की महिला से मदद मांगी। उसके फोन से अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और एक वीडियो भेजा। महिला ने सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश कटारा की मदद से महफूज संस्था के नरेश पारस से संपर्क किया।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की शिकायत नरेश पारस ने बताया कि शनिवार को महिला के साथ वो पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। उसके बाद उन्होंने बाल कल्याण समिति, एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग यूनिट को भी सूचना दी। मुख्यमंत्री पोर्टल भी शिकायत की। फिर धौलपुर के SP से बात की। उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बच्चियों का रेस्क्यू कराया।

चाचा-ताऊ ने बेच दिया 13 साल की बच्ची ने एक वीडियो भी बनाकर मां को भेजा था, इसमें कह रही थी कि चाचा-ताऊ ने जबरदस्ती शादी करा दी। पैसे लिए थे। किसी आशीष नाम के व्यक्ति से शादी करा दी। मारपीट करते थे। ससुर भी गलत व्यवहार करता था। शराब पीकर गलत हरकतें करता था। बच्चियां डरी हुईं हैं पुलिस ने बच्चियों को मां के सुपुर्द कर दिया है। मां अपने साथ दोनों बच्चियों को मथुरा ले गई है। बच्चियां बहुत डरी हुई हैं। दोनों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद पुलिस कार्यवाही करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.