भाजपा विधायक को जड़ा थप्पड़, अवधेश सिंह को मिला नोटिस

 

लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के मामले में भाजपा संगठन ने अवधेश सिंह, पुष्पा सिंह सहित चार लोगों को नोटिस भेजा है। पुष्पा सिंह पर बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी राजू अग्रवाल को पीटने का आरोप है। पहले पढ़िए नोटिस में क्या लिखा है जिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव के दौरान हुई अनुशासनहीनता की घटना के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय ने चार नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पुष्पा सिंह, अवधेश सिंह, अनिल यादव, और ज्योति शुक्ला को पार्टी के सदर विधायक योगेश वर्मा, राजू अग्रवाल, और रामकृष्ण पुरी गांधी के साथ अभद्रता करने के आरोपों के आधार पर जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव नामांकन प्रक्रिया के दौरान इन नेताओं द्वारा अनुशासनहीनता की घटना की मीडिया माध्यमों से सामने आईं। भाजपा जिलाध्यक्ष लखीमपुर-खीरी द्वारा

इस घटना पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार इन चारों नेताओं को नोटिस भेजा गया है। दो दिन के भीतर देना होगा जवाब नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि इस कृत्य को अनुशासनहीनता के दायरे में माना गया है और इन सभी नेताओं को दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर स्पष्टीकरण न मिलने या संतोषजनक उत्तर न होने की स्थिति में पार्टी द्वारा कठोरतम कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। भाजपा के इस सख्त कदम से पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया गया है। पार्टी के सभी नेताओं से अपेक्षा की गई है कि वे अपने आचरण में अनुशासन का पालन करें, ताकि संगठन की गरिमा बनी रहे।

रा मामला अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव का है। इस चुनाव में निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सिंह और पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल का खेमा मैदान में है। बुधवार को दोनों अपने-अपने डेलीगेट्स के साथ नामांकन करने के लिए कॉपरेटिव बैंक ऑफिस पहुंचे थे। सदर विधायक योगेश वर्मा का आरोप है कि मनोज अग्रवाल खेमे के समर्थित प्रत्याशी राजू अग्रवाल का पर्चा वकीलों ने फाड़ दिया। उन्हें पीटा भी। विधायक को यह बात पता चली, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। विधायक को देखकर पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह भड़क गए। दोनों में कहासुनी हुई। जब तक विधायक कुछ समझ पाते, उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। पीछे से उनके समर्थक आ गए। विधायक को घेरकर मारा। वीडियो में विधायक योगेश आते दिख रहे हैं, तभी सामने से अवधेश आ जाते हैं। दोनों के बीच पहले बहस होती है। इतने में अवधेश विधायक पर टूट पड़ते हैं। उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। विधायक के गनर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। तभी पीछे से अवधेश के समर्थक आ जाते हैं। विधायक को धक्का देकर गिरा देते हैं और पीटने लगते हैं। मारपीट विधायक के कपड़े फट जाते हैं।

विधायक बोले- बार संघ अध्यक्ष को खामियाजा भुगतना पड़ेगा सदर विधायक योगेश वर्मा ने बताया- पहले हमारे व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू अग्रवाल को मारा। उनका पर्चा फाड़ दिया। जब मैं उनको देखने के लिए आया। मुझ पर भी हमला कर दिया। मेरे साथ मारपीट की। अवधेश सिंह ने मेरे कपड़े फाड़ दिए। अवधेश वकील हैं। सिर्फ दलाली करते हैं। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विधायक रामचरितमानस लेकर मीडिया के सामने आए। कहा, ‘रामचरित मानस पर हाथ रखकर कसम खाता हूं, अगर शराब पी हो मैंने। सीएम, प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी दे दी है। बात हुई है, संगठन जो दिशा-निर्देश देगा वही करेंगे।’ विधायक ने आरोप लगाया कि इस मामले में पूरी तरह से ADM संजय सिंह की संलिप्तता है। मतदाता सूची को फाड़ा  गया। पुष्पा सिंह बोलीं- भाजपा अपने विधायक पर कार्रवाई करे वहीं, बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह ने कहा, ‘मैं पर्चा लेने गई थी, विधायक शराब पीए थे। विधायक और उनके लोगों ने पर्चा छीनने की कोशिश की। पुलिस-प्रशासन के सामने घटना हुई है। योगेश वर्मा ने मेरी एक महिला साथी के साथ बदतमीजी की। वे महिलाओं का अपमान कर रहे। भाजपा योगेश वर्मा पर कार्रवाई करे।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.