पार्टी के कुशल नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार बनी भाजपा सरकार : डॉ. वैभव बिदानी

 

-जन सहयोग से और तेज गति से कनल्याण के काम करेगी सरकार-

 

हरियाणा/हिसार(गरिमा) : हरियाणा की जनता ने तीसरी बार सरकार बनाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाई है। जनता के सहयोग से यह सरकार अब जनता के हित में और तेज गति से काम करेगी।
यह बात भाजपा जिला सचिव डॉ. वैभव बिदानी ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के नारे के साथ चुनाव लड़ते हुए प्रदेश में जनादेश हासिल किया है। इससे पहले देशभर की जनता के सहयोग से केन्द्र में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी और अब हरियाणा में भी भाजपा ने जन सहयोग से हैट्रिक लगाई है।
डॉ. वैभव बिदानी ने कहा कि पार्टी की जीत के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की, वो फलीभूत हो गई। यह सब पार्टी व सरकार के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से जनता को ज्यादा से ज्यादा अवगत करवाएं ताकि जनता इनका लाभ उठा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.