टीवी चालू करने गया बच्चा बेहोश, आखिर क्यू नहीं आया दुबारा होश

 

प्रयागराज के फूलपुर में घर के कमरे में टेलीविजन चालू करने गए बच्चे को सांप ने डंस लिया। मां ने सोचा कि किसी चूहे या छछुंदर ने काटा होगा। कुछ देर बाद जब बच्चा बेहोश होने लगा तो परिजन फूलपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शहर के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले गए, वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी के चकमाली गांव निवासी अरविंद कुमार पटेल का 12 साल का इकलौता पुत्र आदित्य कुमार पटेल सुबह कमरे में टेलीविजन चालू करने गया था। कमरे की दीवार में बिल में बैठे जहरीले सांप ने डंस लिया।

बच्चे ने मां सुशीला देवी को बताया तो मां ने सोचा किसी चूहे या छछुंदर ने काटा होगा। कुछ देर बाद बालक बेहोश होने लगा। परिजन शहर के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चे के जिंदा होने की उम्मीद में सोरांव झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। वहां से भी मृतक होने की बात पर कुंडा प्रतापगढ़ में वैद्य के पास लेकर गये। वैद्य ने भी मृतक घोषित कर दिया। मृतक बालक के पिता दिल्ली में काम करते हैं।

सूचना पर दिल्ली से रवाना हो लिए हैं। मृतक बालक चार बहनों में सबसे छोटा इकलौता भाई था। मौत की सूचना पर बहने अंजलि, आंचल,आंशू, मीनाक्षी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बालक के जन्म के समय 12 साल पहले उसी घर में बुआ के लड़के माधव पटेल का खेलते समय सांप के काटने से मौत हो गई थी। उसे समय वह अपनी मां सीता देवी के साथ प्रतापगढ़ के भवानीगढ़ से अपनी ननिहाल चकमाली आया हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.